लापता युवक का सारो बांध में मिला शव 

सीधी। लापता एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में सारो बांध में शव मिलने से तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कोतवाली थाना अंतर्गत छुहिया निवासी संदीप साहू पिता राजमणि साहू 14 अक्टूबर 2025 से लापता थे। परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। इसी दौरान सारो बांध के पानी में लापता संदीप साहू का शव तैरता हुआ मिला। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सीधी के मर्चुरी भवन पहुंचाया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने भी मर्चुरी भवन पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया। परिजनों को कहना है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या हो सकती है। ऐसे में पुलिस प्रशासन इस घटना की तत्परता पूर्वक जांच करे। जिससे आरोपियों का खुलासा हो सके।

Next Post

सीधी में प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड का हुआ दिवाली मिलन समारोह

Sat Oct 18 , 2025
सीधी ।अक्षत होटल सीधी में प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड द्वारा एक भव्य दिवाली मिलन समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कंपनी के रीजनल सेल्स मैनेजर गोविंद चतुर्वेदी , जोनल टेक्निकल हेड अक्षुण राज, मास्टर कोच नीरज मिश्रा और सेल्स प्रमोटर अशोक सिंह चंदेल , हर्ष ट्रेडर्स , सहित […]

You May Like