
सीधी ।अक्षत होटल सीधी में प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड द्वारा एक भव्य दिवाली मिलन समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कंपनी के रीजनल सेल्स मैनेजर गोविंद चतुर्वेदी , जोनल टेक्निकल हेड अक्षुण राज, मास्टर कोच नीरज मिश्रा और सेल्स प्रमोटर अशोक सिंह चंदेल , हर्ष ट्रेडर्स , सहित कई महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
समारोह के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने डीलरों और खुदरा विक्रेताओं के महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर को यादगार बनाने के लिए मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ। जहाँ सभी ने एक-दूसरे को अग्रिम दिवाली की शुभकामनाएँ दी और पर्व के उल्लास का आनंद लिया।
