4 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

रेहटी । पुलिस ने डीजल एवं बैटरी चोरी के मामलों में चार वर्षों से फरार चल रहे 4 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से चोरी की बैटरियां बरामद की गई हैं. थाना रेहटी में वर्ष 22 से डीजल चोरी के कई मामले दर्ज थे. 30 मई की रात ग्राम बायां और ग्राम बोरी क्षेत्र में डंपरों एवं हार्वेस्टर से बैटरियां चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं. मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी. थाना प्रभारी राजेश कहारे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी 32 वर्षीय जुबेर खान निवासी ग्राम मुरेल, थाना सांची, जिला रायसेन को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर एसपी द्वारा 4 हजार का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हाल ही में चोरी हुई बैटरियां जब्त कर ली हैं। आरोपी से अन्य चोरियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है.

 

Next Post

परीक्षा देने आ रही छात्रा सड़क हादसे में गंभीर घायल

Sun Jun 21 , 2026
सीहोर। पिता के साथ बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने आ रही छात्रा सड़क हादसे का शिकार हो गई. मोगराराम जोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में छात्रा को गंभीर चोट लगी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर […]

You May Like