शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट

मुंबई, 18 फरवरी (वार्ता) आईटी कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 102.63 अंक की बढ़त के साथ 83,553.59 अंक पर खुला, लेकिन बाद में लाल निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 236.66 अंक नीचे 83,214.30 अंक पर था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 27.25 अंक ऊपर 25,752.65 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 60.75 अंक यानी 0.24 फीसदी उतरकर 25,664.65 अंक पर रहा। धातु सार्वजनिक बैंक, रसायन और एफएमसीजी समूहों के सूचकांकों में तेजी थी जबकि आईटी, मीडिया, निजी बैंक और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक गिरावट में थे। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर लाल निशान में थे। आईटीसी, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक फिलहाल ऊपर चल रहे हैं।

Next Post

खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed Feb 18 , 2026
सिंगरौली: जिले के जयंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़वानी डैम के समीप मंगलवार रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब कोयला परिवहन में लगे […]

You May Like