शिवपुरी:राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा शिवपुरी कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी को सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित जनजातीय कार्य मंत्रालय के राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आदि कर्मयोगी कार्यक्रम में शिवपुरी को यह गौरव प्राप्त हुआ। कलेक्टर चौधरी ने शिवपुरी जिले की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। शिवपुरी ने आदिवासी विकास का आदर्श मॉडल दिखाया है। कलेक्टर चौधरी के नेतृत्व में जिले में अब तक 29,000 प्लस आवास निर्माण पूर्ण हुए जो पूरे देश में सर्वाधिक हैं।
“आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत 17 विभागों के समन्वय से शिवपुरी ने जनजातीय बाहुल्य ग्रामों के समग्र विकास की मिसाल कायम की है।कलेक्टर चौधरी ने कहा “यह सम्मान टीम शिवपुरी की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। सभी अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और सहयोगी संस्थाओं का योगदान प्रशंसनीय है।” उन्होंने विशेष रूप से तत्कालीन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी एवं हिमांशु जैन तथा तत्कालीन जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार जाटव के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
