चलते कंटेनर से 17 एलईडी चोरी, 36 घंटे बाद एसपी के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

सीहोर। बीते बुधवार की सुबह सोया चौपाल और गुड़भेला के बीच चलते कंटेनर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने 17 एलईडी टीवी चोरी कर लिए. इंदौर से भोपाल की ओर जा रहे कंटेनर में बदमाश चलते वाहन पर चढ़कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलने पर कंटेनर चालक नीतीन साहू दिनभर मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने बैठा रहा, लेकिन पुलिस ने एफआईआर नहीं लिखी. गुरुवार को भी पूरा दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि घटनास्थल उनके थाने के क्षेत्र में नहीं आता. जब चालक अमलाहा चौकी पहुंचा तो वहां के पुलिसकर्मी ने जांच के बाद बताया कि स्थल वास्तव में मंडी थाने में ही आता है.

मजबूर होकर चालक व ट्रांसपोर्टर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के पास पहुंचे. एसपी के निर्देश के बाद ही मंडी थाना प्रभारी ने दोपहर में शिकायत दर्ज की. बताया गया कि एफआईआर पर दस्तखत करने से पहले टीआई लंच पर चले गए थे और ट्रांसपोर्टर द्वारा दोबारा एसपी से शिकायत करने की चेतावनी के बाद ही दस्तखत किए गए.

तीन दिन बाद दर्ज हुई यह एफआईआर पुलिस की लापरवाही और थानों में व्याप्त मनमानी का स्पष्ट उदाहरण बन गई है, जिससे आम जनता में असंतोष व्याप्त है.

 

Next Post

दीपावली पर जेएएच प्रबंधन ने जारी किए हैल्पलाइन नम्बर

Sat Oct 18 , 2025
ग्वालियर:दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखकर एहतियात बतौर जयारोग्य चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आपातकालीन दुर्घटना की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिये जेएएच प्रबंधन द्वारा हैल्पलाइन नम्बर 0751-2403200 जारी किया है। दीपावली त्यौहार के दौरान यह हैल्पलाइन 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। साथ ही […]

You May Like