नेहरू स्टेडियम विवाद: 2018 से अब तक हुए सभी गैर-खेल आयोजनों की सूची सार्वजनिक हो

भोपाल: इंदौर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राहुल गांधी के कार्यक्रम को हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देकर अनुमति नहीं दिए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस कानून और न्यायालय के आदेश का सम्मान करती है, लेकिन नियम सभी के लिए समान होने चाहिए।
गुप्ता ने पूछा कि 8 मार्च 2024 के साड़ी वाकेथॉन और 8 फरवरी 2026 के रुद्राक्ष शुक्ला के यूथ वॉक के लिए क्या हाई कोर्ट की अनुमति ली गई थी।

उन्होंने दोनों आयोजनों की अनुमति की प्रतियां सार्वजनिक करने की मांग की। गुप्ता ने इंदौर नगर निगम और जिला प्रशासन से 2018 के बाद स्टेडियम में हुए सभी गैर-खेल आयोजनों की सूची, आयोजकों, अनुमति देने वाले प्राधिकरण और हाई कोर्ट की अनुमति संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कानून विपक्ष और सत्ता पक्ष के लिए अलग-अलग नहीं हो सकता।

Next Post

जन्माष्टमी पर सीएम डॉ यादव ने दी शुभकामनाएं, बोले, आज मप्र कृष्णमय हो जाएगा

Fri Sep 4 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण धर्म संस्थापक और भक्ति, ज्ञान एवं कर्मयोग के परम प्रेरणास्रोत हैं। आज पूरा मध्यप्रदेश कृष्णमय हो जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश […]

You May Like

मनोरंजन