जन्माष्टमी पर सीएम डॉ यादव ने दी शुभकामनाएं, बोले, आज मप्र कृष्णमय हो जाएगा

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण धर्म संस्थापक और भक्ति, ज्ञान एवं कर्मयोग के परम प्रेरणास्रोत हैं। आज पूरा मध्यप्रदेश कृष्णमय हो जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरित होकर श्रीकृष्ण पाथेय के माध्यम से उनकी मध्यप्रदेश यात्रा से जुड़े पावन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, गुरु सांदीपनि की ज्ञान परंपरा से प्रेरित सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से भावी पीढ़ी को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने प्रदेशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोग के संदेश को आत्मसात कर समृद्ध एवं विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Next Post

रीवा में पति ने पत्नी और मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट

Fri Sep 4 , 2026
रीवा :शहर के बिछिया थानान्तर्गत कोठी गांव श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सुबह एक पति ने पत्नी के साथ मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया घटना की जानकारी मिलते ही सुबह पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया आरोपी पति गिरफ्तार कर […]

You May Like