ख्याली पुलाव के खिलाफ कांग्रेस का विधानसभा में थाली प्रदर्शन

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के चौथे दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने सरकार के कथित झूठे और खोखले वादों के विरोध में विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी प्रतिमा के समक्ष हुए इस सांकेतिक प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक हाथों में थाली लेकर पहुंचे और सरकार पर जनता को ख्याली पुलाव परोसने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार केवल घोषणाओं और दावों के सहारे चल रही है, जबकि जमीनी सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दो वर्षों से सरकारी भर्तियां ठप पड़ी हैं, जिससे बेरोजगार युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजगार के नाम पर युवाओं को सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों को 3000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा भी अब तक पूरा नहीं हुआ।

बिजली बिलों में राहत के दावे भी धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल उठाते हुए सिंघार ने कहा कि अस्पतालों में न तो पर्याप्त डॉक्टर हैं और न ही दवाइयों की उपलब्धता, जबकि सरकार बेहतर व्यवस्थाओं का दावा कर रही है।किसानों को खाद-बीज के लिए परेशान होने की बात कहते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल खुशहाली के सपने दिखा रही है।

Next Post

अगर ईरान ने नहीं मानीं शर्तें तो हमला कर सकता है अमेरिका : रिपोर्ट

Thu Feb 19 , 2026
वॉशिंगटन, 19 फरवरी (वार्ता) ईरान परमाणु वार्ताओं में अगर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांगों को लगातार खारिज करता रहा तो अमेरिका उसके खिलाफ जल्द ही सैन्य अभियान शुरू कर सकता है। सीएनएन की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, […]

You May Like