जबलपुर:भगत सिंह युवा विचार मंच द्वारा शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को भारत रत्न देने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मंच के सचिव डिम्पी बिन्द्रा ने बताया कि इन क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, इसलिए उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए।
यह ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर रघुवीर सिंह मरावी को सौंपा गया। इस दौरान तजिन्दर सिंह टीटू, डिम्पी बिन्द्रा, राजेश महेश्वरी, केशव कोरी, सतीष राजपूत, प्रकाश चौधरी, अशोक ठाकुर, रविन्दर सिंह चाना, टोनी राजपूत, प्रिंस सलूजा, रंजीत ठाकुर, रवि ठाकुर और नवजीत सिंह गिल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
