


भोपाल: राज्य सरकार ने शनिवार देर रात व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस सूची में न केवल भोपाल और इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में बड़े बदलाव किए गए हैं, बल्कि पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी महत्वपूर्ण पदस्थापनाएं बदली गई हैं। साथ ही 24 जिलों में नए पुलिस अधीक्षक तैनात किए गए हैं, जिनमें 23 जिलों को नए अधिकारी मिल गए हैं।
करीब दो महीनों से तैयार सूची को आखिरकार शनिवार मध्यरात्रि के बाद जारी किया गया। इस फेरबदल में राजाबाबू सिंह को रेलवे में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि रवि गुप्ता को प्रशिक्षण शाखा का काम सौंपा गया है,जो पुलिस मुख्यालय स्तर पर बदलाव का हिस्सा है।जिलों में किए गए बदलावों के तहत शिवपुरी, भिंड, खंडवा, नीमच, पांढुरना, अनूपपुर, रीवा, छतरपुर, दतिया, मंडला, आगर मालवा, धार और मुरैना समेत कुल 23 जिलों में नए एसपी पदस्थ किए गए हैं। उधर, एक जिले बुरहानपुर में एसपी की पदस्थापना अभी करनी होगी। एसपी स्तर पर हुए फेरबदल में गुरुकरण सिंह को रीवा, अगम जैन को खंडवा और रजत सकलेचा को छतरपुर का एसपी बनाया गया है।
भोपाल और इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में भी कुल 10 वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। भोपाल में जोन-2, जोन-3, जोन-4 और आसूचना एवं सुरक्षा शाखा के डीसीपी स्तर पर बदलाव हुआ है। जोन-2 में विवेक सिंह के स्थान पर विकास कुमार सहवाल, जोन-3 में आयुष गुप्ता और जोन-4 में मयूर खंडेलवाल की जगह आदर्शकांत शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आसूचना एवं सुरक्षा शाखा से सोनाक्षी सक्सेना को हटाया गया है और इस पद पर फिलहाल नई नियुक्ति नहीं की गई है।इसके अलावा भोपाल और इंदौर में एडिशनल सीपी (कानून-व्यवस्था) के पदों पर भी बदलाव किया गया है।
(पूरी सूची इस प्रकार है…)
