कुंदन गोल्ड माइन्स के विरोध में भड़का आक्रोश,कांग्रेसियों ने दिया धरना

चितरंगी : जिले के चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के सिधार एवं सिल्फोरी में कुंदन गोल्ड माइन्स के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में विस्थापितों ने कांग्रेस नेताओं के समर्थन से धरना-प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान विस्थापितों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान राज्य मंत्री राधा सिंह मुर्दाबाद और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

विस्थापितों का आरोप है कि कुंदन गोल्ड माइन्स के लिए सिधार एवं सिल्फोरी में करीब 149.3 हेक्टेयर राजस्व भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में करीब 20 से 25 आदिवासी परिवार लंबे समय से सरकारी भूमि पर मकान बनाकर रह रहे हैं और इसी जमीन पर अपना जीवन-यापन करते आ रहे हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सरस्वती सिंह, अशोक सिंह पैगाम, सोमदेव सिंह, राजेश प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और विस्थापित मौजूद रहे।
पुनर्वास का नही मिला लाभ, घर उजाड़ने की तैयारी
आरोप है कि प्रशासन की ओर से उनके मकानों को हटाने के लिए नोटिस दिया गया है, जबकि प्रभावित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास का लाभ नहीं मिला है। धरना स्थल पर विस्थापितों ने कहा कि जब तक उन्हें नियमानुसार मुआवजा, पुनर्वास और विस्थापन संबंधी लाभ नहीं मिल जाता, तब तक वे अपने घरों को नहीं गिरने देंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार की ओर से आदिवासी समाज के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, ऐसे में लंबे समय से सरकारी भूमि पर बसे परिवारों को बिना उचित पुनर्वास के हटाया जाना उनके लिए गंभीर चिंता का विषय है।

Next Post

छात्रावास पहुंच विधायक ने बच्चों से किया संवाद

Tue Oct 6 , 2026
सिंगरौली : विधायक रामनिवास शाह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास, घरौली कला पहुंचकर छात्रावास का भ्रमण किया और विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर चर्चा की। विधायक ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का […]

You May Like