सिंगरौली : विधायक रामनिवास शाह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास, घरौली कला पहुंचकर छात्रावास का भ्रमण किया और विद्यार्थियों से संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर चर्चा की। विधायक ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य देश और समाज की दिशा तय करता है। इसलिए उन्हें पढ़ाई के साथ अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक सोच को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों की समस्याओं और आवश्यकताओं को भी जाना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन का भरोसा दिलाया। छात्रावास में बच्चों के साथ बिताए समय को विधायक ने सुखद अनुभव बताया। इस दौरान ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिपं उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला महामंत्री विक्रम सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल, पुनीत शुक्ला एवं अनिल शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
