वृद्ध महिला को बेटा-बहू ने घर से निकाला

सिंगरौली: सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक 90 वर्षीय वृद्ध महिला ने अपने ही बेटे और बहू पर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।जानकारी के अनुसार बैढ़न थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के सामने रहने वाली 90 वर्षीय उर्मिला देवी, पति स्वर्गीय मोहनलाल मोंदवाल ने पुलिस अधीक्षक सिंगरौली को लिखित शिकायत दी है।

महिला का कहना है कि उनके पति की वर्ष 2017 में मृत्यु हो चुकी है और उनके दो बेटे तथा पांच बेटियां हैं। आरोप है कि दोनों बेटों और बहुओं ने उन्हें घर से निकाल दिया है, जिसके कारण वह अपनी बेटी के घर रहने को मजबूर हैं। वृद्ध महिला के अनुसार उनका बड़ा बेटा अनिल अब इस दुनिया में नहीं है, जबकि छोटा बेटा सुनील बैढ़न में ही अपने परिवार के साथ रहता है।पीड़िता का आरोप है कि बेटा और बहू उन्हें घर में रहने नहीं दे रहे हैं और उनके इलाज व खाने-पीने की जिम्मेदारी भी नहीं उठा रहे हैं।

9 मार्च को जब वह अपनी बेटी के साथ अपने घर पहुंचीं तो बेटे और उसके परिवार ने उन्हें घर के अंदर भी नहीं जाने दिया।वृद्धा ने बताया कि वह चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं और इस हालत में दर-दर भटकने को मजबूर हैं।पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।

Next Post

पटवारी का अल्टीमेटम: फर्जी बैंक गारंटी और टेंडरों में रोटेशन, 15 दिन में जांच न होने पर CBI जायेंगे

Wed Mar 11 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को जल संसाधन विभाग की टेंडर प्रक्रिया, सिंचाई परियोजनाओं और फर्जी बैंक गारंटी के इस्तेमाल में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए।भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पटवारी ने सरकार की वित्तीय प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार लगातार […]

You May Like