अमृत 2.0 के कार्यों के लिए जल्द शुरू होगी जमीन आवंटन की प्रक्रिया

भोपाल: अमृत 2.0 योजना के तहत भोपाल में होने वाले विकास कार्यों के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. इसे जल्द पूरा करें. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोलार तहसील के बागमुगलिया गांव की जमीन नगर निगम को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और आईपीएस के निर्माण के लिए आवंटित कराएं इससे क्षेत्र में सीवेज व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिल सके. उन्होंने कहा कि गांव-शहर भोपाल, तहसील हुजूर, शहर वृत्त की 6.240 हेक्टेयर जमीन भी नगर निगम भोपाल को देने के निर्देश दिए. इस जमीन पर झुग्गी मुक्त भोपाल, सुराज नीति और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के जरूरतमंदों के लिए मकान बनाए जाएंगे. इसी तरह अचारपुरा गांव में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए जमीन औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के पक्ष में आवंटित करने के लिए कहा. इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
इसके अलावा बैठक में ग्राम कोटरा सुल्तानाबाद, टीटी नगर की जमीन पर मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के कार्यालय भवन निर्माण से जुड़े प्रस्ताव की भी समीक्षा हुई. संभागायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नक्शे में जरूरी संशोधन कर प्रस्ताव दोबारा पेश करने को कहा. वहीं ग्राम हिनौतिया आलम, तहसील कोलार और ग्राम बेहटा बैरागढ़ की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मकान बनाने के लिए नए सिरे से प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए. बैठक में अपर आयुक्त शिवराज वर्मा, उपायुक्त राजस्व भारती देवी मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

तहसीलदार की मुस्तैदी से मेडिकल कॉलेज रोड का काम शुरू

Tue Oct 6 , 2026
सतना: शहर के मेडिकल कॉलेज मार्ग को ओल्ड हाईवे से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क निर्माण के कार्य में आ रही बाधा को स्थानीय प्रशासन ने पूरी सख्ती के साथ दूर कर दिया है. मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के दौरान निजी होटल संचालक और कुछ अन्य लोगों […]

You May Like