जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत रक्षा कर्मचारी कॉलोनी मेें चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र चार तोला गोल्ड, चांदी के जेवरात, वॉच, नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने गया हुआ था।पुलिस के मुताबिक सौरभ बेनर्जी 55 वर्ष निवासी रक्षा कर्मचारी कालोनी रांझी ने सूचना दी कि वह अपने परिवार सहित काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने गया था.
बीती रात अपने घर वापस आया तो देखा मेन दरवाजे का ताला टूटा था अंदर जाकर देखा सामान बिखरा पड़ा था आलमारी का ताला टूटा था जिसमें रखे सोने का नेकलेस वजनी 2 तोला, मोती का नेकलेस सोने का वजनी 1 तोला, अंगूठी 4, चैन वजनी 1 तोला, 1 लेडिज अंगूठी, 3 छोटी अंगूठी, चांदी की कटोरी, 2 सिक्के, चाबी का छल्ला, चांदी का मंगलसूत्र तीन स्मार्ट वॉच, नगद दो हजार गायब थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
