स्कूटी से टकराकर पलटी कार, 9 घायल 

सिवनी। जिले में जबलपुर मार्ग पर नगझर बायपास पेट्रोल पंप के पास कार की स्कूटी से टक्कर हो गई। जिसके बाद कार पलट गई। हादसे में कार और स्कूटी सवार 9 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने डूंडा सिवनी पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीन गंभीर घायलों को नागपुर रेफर किया गया है। बाकी को मामूली चोटें आई हैं।

कार में 8 लोग छपारा की तरफ जा रहे थे। एक स्कूटी सवार सिवनी की तरफ आ रहा था। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे पलट गई। डूंडा सिवनी थाना प्रभारी किशोर वामनकर के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों में श्याम सिंह सूर्यवंशी (55), बंडोल निवासी शशी बाई (50), रमान प्रसाद तेकाम (35), सुखवती तेकाम (30), अन्नया (04), गोलू (30), रोहित रजक (22), बारापत्थर निवासी नैतिक नागौत्रा (14) और राहीवाड़ा निवासी पार्थ पवार (14) शामिल हैं।

Next Post

सजा बाजार, फायर वाटर टैंक गन और फरसा बच्चों की पहली पसंद 

Thu Mar 13 , 2025
दमोह. शहर में होली पर्व के लिए बाजार सजा हुआ है। जिसके चलते हृदय स्थल घंटाघर, बकौली चौराहा, कचौरा बाजार, उमा मिस्त्री की तलैया, टाउन हाल के अलावा मुख्य मार्गों पर रंग-गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं.इस बार लेटेस्ट ट्रेंड में वाटर गन, टैंक गन, एके 47 गन […]

You May Like