नयी दिल्ली 10 सितम्बर (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की।
श्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ” प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मिलकर खुशी हुई। भारत, आगा खान विकास नेटवर्क के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है, जो मानवीय विकास के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं।”
उन्होंने कहा, “हमारी बातचीत सामाजिक विकास, सिंचाई, सहकारी समितियों, मिलेट्स सहित प्राकृतिक खेती और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित रही। हमने सतत विकास और मानवता के व्यापक हित के लिए इन साझेदारियों को आगे बढ़ाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।”
