जबलपुर: चरगवां पुलिस ने 75 लीटर डीजल के साथ एक युवक को दबोचा है। पुलिस ने बताया कि डीजल बेचने के लिए ग्राम गंगई से गोटेगांव तरफ आ रहे बाइक सवार लक्ष्मण पटैल पिता स्व. रेवाराम पटेल 36 वर्ष निवासी ग्राम डगडगा हिनौता तिलवारा को केदारपुर रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। मोटर सायकल में बंधे तीनों कुप्पों को चैक करने पर तीनों कुप्पों में 75 लीटर डीजल कीमती लगभग 7 हजार रूपये का होना पाया गया। आरोपी लक्ष्मण पटेल के कब्जे से तीनों कुप्पे में 75 लीटर डीजल एवं डीजल परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन ए 5270 जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
Next Post
कॉपर पाईप-ड्राई फिल्टर, वायर चुराने वाले पकड़ाए
Sun Feb 22 , 2026
जबलपुर: मानस भवन एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान की छतों से कॉपर पाईप एवं ड्राई फिल्टर, वायर चुराने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से डेढ़ लाख रूपए का माल बरामद किया गया।मदनमहल पुलिस ने बताया कि 20 फरवरी को राजेश कुमार विश्वकर्मा निवासी प्रोफेसर कॉलोनी […]

You May Like
-
11 months ago
अमेरिकी सेना ने यमन के सादा प्रांत पर नए हवाई हमले किए