सतना:बिहार चुनाव के पहले मझगवां रेलवे स्टेशन में जीआरपी और आर पी एफ ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो महिलाओं से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है.
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को ट्रेनों के माध्यम से बढ़ती अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सिमाला प्रसाद, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद मुनव्वर खान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के निर्देशन में रेलवे क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में रविवार को थाना जीआरपी चौकी सतना एवं रेल सुरक्षा बल (RPF) सतना की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे स्टेशन मझगवां पर चेकिंग के दौरान दो महिलाओं के कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा बरामद की गई।पहली महिला के कब्जे से ऑफ्टर डर्क ब्लू डीलक्स विस्की ब्रांड की 180 एमएल की 85 बोतलें, कुल कीमत ₹17,850/- पाई गईं।दूसरी महिला के कब्जे से ऑफ्टर डर्क ग्रीन विस्की ब्रांड की 180 एमएल की 90 बोतलें, कुल कीमत ₹18,900/- बरामद की गईं।
दोनों महिलाओं के पास से कुल 175 बोतल अंग्रेजी शराब, कुल मूल्य ₹36,750/-, ट्रॉली बैग में रखी हुई अवस्था में जप्त की गई।महिलाओं द्वारा शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर उनके विरुद्ध थाना जीआरपी सतना में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।यह कार्यवाही रेलवे मार्ग से हो रही शराब तस्करी पर रोक लगाने में जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम की एक महत्वपूर्ण सफलता है।इस अभियान में उप निरीक्षक राजेश राज (प्रभारी जीआरपी सतना), वीरेंद्र यादव (प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ सतना), प्रधान आरक्षक पद्माकर सिंह, आरक्षक गजेन्द्र शुक्ला, दयाचंद तिवारी आरक्षक अमित दुबे, तथा रेल सुरक्षा बल सतना के प्रधान आरक्षक केशबली आरक्षक विपिन तिवारी की विशेष भूमिका रही।
साथ ही जीआरपी की महिला आरक्षक सुमन तथा रेल सुरक्षा बल की महिला आरक्षिकाएं श्वेता गालर एवं सोनम सिंह की इस कार्यवाही में अति सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने सतर्कता एवं दक्षता के साथ अपना कर्तव्य निभाया।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में सतत चेकिंग एवं पेट्रोलिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की तस्करी, अवैध गतिविधि या आपराधिक कृत्य पर पूर्णतः नियंत्रण रखा जा सके।
