प्लॉट विवाद और पुलिस की अनदेखी से टूटा युवक, जहर खाकर दी जान

इंदौर:छत्रीपुरा इलाके में रहने वाले 34 वर्षीय युवक ने प्लॉट विवाद और मानसिक तनाव के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि भूमाफिया ने ऋषि नगर स्थित उनके प्लॉट पर कब्जा कर उसे बेच दिया, जिसकी शिकायत द्वारकापुरी थाने में करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई. पुलिस की बेरुखी और लगातार मिल रही धमकियों से युवक डिप्रेशन में चला गया था.

थाना प्रभारी केपी यादव ने बताय कि एमओजी लाइन निवासी रिटायर्ड जेल प्रहरी कमलेश दुबे का बेटा अंकित दुबे रविवार रात अपने दोस्त को अस्पताल देखने गया था. रात करीब 11 बजे लौटने के बाद वह अपने कमरे में चला गया. देर रात करीब तीन बजे पिता की नींद खुली तो अंकित को बिस्तर के नीचे बेहोश पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

परिवार उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घर की तलाशी में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें अंकित ने लिखा कि वह अपनी मर्जी से जान दे रहा है और किसी को दोषी नहीं ठहराया जाए. उसने परिवार से यह भी कहा कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है और वे इस मामले में परेशान न हों. छत्रीपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस सुसाइड नोट और किसी भी विवाद से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है.

Next Post

पैदल जा रहे युवक को बस ने मारी टक्कर, मौके से भागा ड्राइवर

Mon Nov 3 , 2025
इंदौर: कनाडिया क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब युवक पैदल जा रहा था, तभी इंदौर-देवास के बीच चलने वाली उपनगरीय बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद बस ड्राइवर वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया. पुलिस […]

You May Like