पैदल जा रहे युवक को बस ने मारी टक्कर, मौके से भागा ड्राइवर

इंदौर: कनाडिया क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब युवक पैदल जा रहा था, तभी इंदौर-देवास के बीच चलने वाली उपनगरीय बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद बस ड्राइवर वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने बस जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है.

थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि मृतक की पहचान 39 वर्षीय विकास पुत्र रमेश तिलोदिया के रूप में हुई है. वह पिपल्याहाना में एक दुकान पर काम करता था, शाम वह दोस्त के साथ जा रहा था. दोस्त ने उसे ब्रिज तक छोड़ा और वह पैदल दुकान की ओर बढ़ रहा था, तभी रजवाड़ी होटल के पास देवास जा रही बस ने उसे चपेट में ले लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बस की टक्कर से विकास सड़क पर गिर पड़ा. लोगों ने शोर मचाकर बस रुकवाई, लेकिन ड्राइवर मौके से भाग निकला. घायल विकास को तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

जमीन व परिवार के स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाएं

Mon Nov 3 , 2025
रीवा:बसामन मामा गौवंश वन्य विहार जिले का सबसे बड़ा गौ संरक्षण केंद्र है जहां हजारों की संख्या में गौवंश संरक्षित हैं. अब बसामन मामा गौवंश वन्य विहार प्राकृतिक खेती का शोध व प्रशिक्षण केंद्र भी बन गया है जहां किसान प्राकृतिक खेती के गुण सीख रहे हैं. उप मुख्यमंत्री राजेंद्र […]

You May Like