ट्रम्प 22 अगस्त तक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन के पक्ष में

वाशिंगटन, 17 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोपीय नेताओं से कहा है कि वह 22 अगस्त तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ एक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित करना चाहते हैं। अमेरिकी मीडिया एक्सियोस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्री ज़ेलेंस्की ने शनिवार को एक पोस्ट में कहा कि वह सोमवार को वाशिंगटन में श्री ट्रम्प से मिलेंगे। एक्सियोस के अनुसार, श्री ट्रम्प ने यूरोपीय नेताओं को सोमवार को व्हाइट हाउस में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया।

उधर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने शनिवार को कहा कि श्री ज़ेलेंस्की और श्री ट्रम्प के बीच सोमवार की बैठक के बाद एक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन होने की उम्मीद है।

अभी तक, रूसी पक्ष ने सार्वजनिक रूप से त्रिपक्षीय बैठक के लिए कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है।

 

Next Post

बांग्लादेश क्रिकेटरों की पावर हिटिंग को मजबूत करेंगे जूलियन वुड

Sun Aug 17 , 2025
ढाका, 17 अगस्त (वार्ता) जब से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नवनियुक्त पावर-हिटिंग कोच जूलियन वुड पुरुष और महिला क्रिकेटरों को उनके पावर-हिटिंग कौशल विकसित करने में मदद करने के लिए आए हैं, एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक बल्लेबाज किसी ऐसी चीज से बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे […]

You May Like