किशोरी ने फांसी पर झूलकर दी जान

सीहोर. थाना कोतवाली अंतर्गत आने वाले भारती नगर में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते 17 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली अंतर्गत आने वाले भारती नगर निवासी महेश जांगड़े की 17 वर्षीय पुत्री रोशनी ने मंगलवार की दोपहर अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाते हुए पीएम के लिए भेजा है. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है.

Next Post

गांजे के सौदागर को 5 साल की सश्रम कैद

Tue Nov 4 , 2025
सीहोर. अवैध रूप से 5 किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए एक व्यक्ति को विशेष न्यायाधीश दोषी पाए जाने पर 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है. मामले में शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक रेखा चौरसिया द्वारा की […]

You May Like