भारत की 12 सदस्यीय टीम विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भाग लेगी

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) ओलंपियन दीपिका कुमारी और कंपाउंड स्टार ज्योति सुरेखा वेन्नम सहित 12 सदस्यीय भारतीय टीम शनिवार से कोरिया गणराज्य के ग्वांगजू में शुरू होने वाली विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भाग लेगी।

कोरिया के ग्वांगजू में आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल में ओलंपियन धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत भी 12 सदस्यीय टीम में शामिल हैं। विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप पहली बार 1931 में आयोजित हुई थी। 1950 के दशक से प्रत्येक दो वर्ष में इसका आयाेजन हो रहा है।

भारतीय तीरंदाजों ने इस प्रतियोगिता में 15 पदक जीते हैं। जिनमें तीन स्वर्ण, नौ रजत और तीन कांस्य शामिल हैं।

बर्लिन 2023 में आयोजित पिछले संस्करण में तीन स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीत कर भारत पहले स्थान पर रहा था।

Next Post

लवलीना, पूजा समेत 10 भारतीय मुक्केबाजों को पहले दौर में बाई मिली

Thu Sep 4 , 2025
लिवरपूल, 04 सितंबर (वार्ता) ब्रिटेन के लिवरपूल में गुरुवार को शुरू होने वाली विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल को अच्छा ड्रॉ मिला है, जिसमें पदक के दावेदार हितेश गुलिया (पुरुष 70 किग्रा), अभिनाश जामवाल (पुरुष 65 किग्रा), निखत जरीन (महिला 51 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (महिला 70 किग्रा) […]

You May Like