प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने किया केन्द्रीय जेल का निरीक्षण

सतना: उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतना के समन्वयन से न्यायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण योजना-2021 के अंतर्गत अमन श्रीवास्तव व द्विज सिंह सेंगर प्रशिक्षु व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड सतना द्वारा शुक्रवार को केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया गया।

न्यायाधीशों द्वारा जेल की दंडित व विचाराधीन वारंट शाखा, तकनीकी शाखा, जेल कन्ट्रोल रूम, बंदी कानूनी सहायता केन्द्र, कल्याण शाखा, अष्टकोण शाखा, जेल स्कूल, लाइब्रेरी का भ्रमण कर जेल की शाखाओं में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई व संधारित अभिलेखों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती फिरोजा सिंह, सहायक जेल अधीक्षक, अनिल प्रताप सिंह व जेल स्टॉफ उपस्थित रहा।

Next Post

चौबीस घंटे बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लैकआउट : मेंटेनेंस के दावों की खुली पोल

Sat Jun 13 , 2026
सतना : गुरुवार को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आए महज दो घंटे के चक्रवाती आंधी-तूफान और झमाझम बारिश ने बिजली कंपनी के निर्बाध आपूर्ति और प्री-मानसून मेंटेनेंस के तमाम दावों की कलई खोलकर रख दी। तेज हवाओं के चलते पूरा शहर देखते ही देखते घने अंधेरे के आगोश में […]

You May Like