चीनी नरम, चावल, गेहूं, दालों के दाम बढ़े, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चीनी का औसत भाव टूट गया। चावल, गेहूं और दालों के भाव चढ़ गए जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 21 रुपये टूटकर 5,190 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। वहीं, गुड़ की कीमत 20 रुपये बढ़कर 5,929 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 16 पैसे उतरकर 56.44 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 29 रुपये बढ़कर 4,189 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। गेहूं नौ रुपये महंगा हुआ और 2,881 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव भी पांच रुपये चढ़ गया।
दाल-दलहनों में तेजी रही। उड़द दाल की औसत कीमत 57 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। तुअर दाल 45 रुपये और मसूर दाल 41 रुपये महंगी हुई। मूंग दाल 31 रुपये और चना दाल 30 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 99 रिंगिट टूटकर 4,673 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.01 प्रतिशत लुढ़ककर 66.87 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजार में सूरजमुखी तेल 16 रुपये और मूंगफली तेल 13 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। पाम ऑयल की कीमत 12 रुपये और वनस्पति की 10 रुपये बढ़ी। वहीं, सोया तेल 11 रुपये और सरसों तेल नौ रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।

Next Post

भारत का सबसे सफल दिन: स्वर्ण सहित जीते छह पदक

Fri Sep 25 , 2026
आइची नागोया, 25 सितंबर (वार्ता) भारत के लिए एशियाई खेलों में आज का दिन सबसे सफल रहा, जिसमें देश ने शूटिंग, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स में छह पदक – एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य – जीते। भारत अब पदक तालिका में दो स्वर्ण, नौ रजत और 12 कांस्य […]

You May Like