असम ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार को 2-1 से हराया

पंचकूला, 03 मार्च, (वार्ता) असम ने 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के वर्ग बी में हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार को 2-1 से हराया।
पंचकूला के ताऊ देवी लाल हॉकी स्टेडियम में रविवार को खेले गये मुकाबले के पहले क्वार्टर में कड़ी टक्कर के बाद असम ने हाफ टाइम से ठीक पहले गतिरोध को तोड़ा। कप्तान मुनमुनी दास ने (29वें) मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद असम ने अपनी रक्षा पंक्ति को मजबूत रखते हुए मैच को तीसरे क्वार्टर तक ले गई। अंतिम सीटी बजने से कुछ क्षण पहले खुशबू प्रजापति ने (59वें) मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल बदलकर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। लेकिन अगले ही मिनट में हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार की नुसरत खातून ने गोल कर जीत के अंतर को 2-1 कर दिया।
वर्ग सी के मुकाबले में आंध्र प्रदेश ने पूल बी के मैच में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ 4-2 से जीत दर्ज की। आंध्र प्रदेश के लिए रेवती थालारी ने (तीसरे, 17वें) मिनट में दो महत्वपूर्ण गोल किए। हरथी लोमाडा ने (36वें) और मदुगुला भवानी ने (45वें) मिनट गोल दागे। वहीं जम्मू-कश्मीर के लिए रजनी ने (10वें) और अंजू कुमारी ने (57वें) मिनट में गोल किये।
वर्ग सी के आखिरी मुकाबले में, पुडुचेरी ने पूल बी में हॉकी अरुणाचल पर 6-1 से शानदार जीत हासिल की। पुड्डुेचेरी के लिए ​​जयप्रथा एस ने (13वें, 39वें, 41वें)मिनट में गोल कर शानदार हैट्रिक बनाई। बी दीपिका ने (चौथे और 22वें) मिनट में और एस सुबासरी ने (40वें) मिनट में किए। अरुणाचल के लिए एकमात्र गोल हेमा नवैत ने (पांचवें मिनट) किया।

Next Post

यूक्रेन को बडी सैन्य सहायता देगा ब्रिटेन

Mon Mar 3 , 2025
लंदन 02 मार्च (वार्ता) ब्रिटेन ने यूक्रेन को बड़ी सैन्य सहायता देने की आज घोषणा की। इसके तहत यूक्रेन को 1़ 6 बिलियन पाउंड मुहैया कराये जायेंगे जिससे वह पांच हजार से अधिक वायु रक्षा मिसाइलें खरीद सकेगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की सहित […]

You May Like