गेहूं से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा, लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

इंदौर: महू में आगरा-बॉम्बे हाईवे पर सोमवार को गेहूं से भरा ट्रक पलटने से लंबा जाम लग गया. शक्ति कोल्ड स्टोरेज थवलाय के पास हुए हादसे के बाद ट्रक हाईवे के बीच आ गया और उसका गेहूं सड़क पर फैल गया. इससे दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रुक गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को व्यवस्थित करने में जुट गई. दोनों तरफ फंसे वाहनों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. ट्रक हटाने और सड़क से गेहूं साफ करने के बाद ही हाईवे पर यातायात पूरी तरह सामान्य होने की संभावना है. हादसे में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है। ट्रक किस वजह से अनियंत्रित होकर पलटा, इसकी जांच की जा रही है.

Next Post

36 प्रकरणों में 52 आरोपी जेल, 20 करोड़ से ज्यादा के फ्रॉड का खुलासा

Tue Sep 15 , 2026
इंदौर: फर्जी सिमकार्ड और म्यूल बैंक खातों के जरिए देशभर में हुए साइबर फ्रॉड की जांच में इंदौर पुलिस ने बड़ा नेटवर्क पकड़ा है. ऑपरेशन मैट्रिक्स और फॉस्ट के तहत पुलिस ने अब तक 36 प्रकरण दर्ज कर 52 आरोपियों को जेल भेज दिया है. जांच में इन खातों और […]

You May Like