
ग्वालियर। कभी सरकारी स्कूल बच्चों का भविष्य गढ़ते थे लेकिन शिक्षा विभाग के लगातार उदासीन रवैये से स्कूलों में बच्चे नहीं, अब सिर्फ शिक्षक रह गए हैं। स्कूलों के आंगनों में अब बार-बालाओं के अश्लील डांस के लिए मंच सज रहे हैं। ग्राम परासरी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में आर्केस्ट्रा पार्टी में डांसरों के लिए मंच सजा। पूरी रात फिल्मी व फूहड़ गानों पर बार-वालाओं ने नृत्य किया। स्कूल प्रांगण में मंच सजाने की अनुमति भी स्कूल स्टाफ ने ही दी। इससे पहले बुधवार की रात में फाग गायक राजेंद्र सिंह गुर्जर और रानी कुशवाहा के बीच लोकगीतों का मुकाबला भी इसी स्कूल में हुआ। यह ग्राम दतिया जिले की सीमा में आता है।
