दक्षिण अफ्रीका के टी-20 विश्व कप दल में रबाडा की वापसी, स्टब्स नजरअंदाज

केप टाउन, 02 जनवरी (वार्ता) लगभग 10 हफ्ते तक पसली की चोट के कारण मैदान से बाहर रहने के बाद कगिसो रबाडा की भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी टी-20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में उनकी वापसी हुई है जबकि दिग्गज बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स काे नजरअंदाज किया गया।

चयनकर्ताओं ने टीम की कप्तान एडन मारक्रम के हाथों में सौपी है। रबाडा के अलावा टीम में पांच तेज गेंदबाजों एनरिख नॉर्ख़िए, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एन्गिडी और 19 वर्षीय वेना मफाका शामिल हैं। मफाका और बॉश उन सात खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो पहली बार विश्व कप में खेलेंगे। इन दोनों के अलावा बल्लेबाजों में डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डीजॉर्जी, जेसन स्मिथ, ऑलराउंडर में जॉर्ज लिंडे और डॉनोवन फरेरा को भी दल में जगह दी गई हैं।

टीम में क़्विंटन डी कॉक की वापसी हुई है और इसके अलावा जून 2024 में भारत के खिलाफ बारबाडोस के फाइनल में हारने वाली टीम से डेविड मिलर, केशव महाराज, यानसन और नॉर्ख़िए टीम में हैं। रीजा हेंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, ऑटनील बार्टमैन, जेराल्ड कोएत्जी, ब्योर्न फोर्टेन और तबरेज शम्सी को नहीं चुना गया है।

चयन संयोजक पैट्रिक मोरोने ने कहा, “हमें कुछ कड़े फ़ैसले लेने पड़े लेकिन हमें लगता है कि हमने भारत और श्रीलंका में होने वाले टूर्नामेंट के लिए मजबूत टीम चुनी है। हमने विश्व स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों के साथ बेस्ट युवाओं को भी टीम में रखा है।”

इस महीने एसस 20 में खेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की घरेलू सीरीज में हिस्सा लेंगे। विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का पहला मैच नौ फरवरी को कनाडा के खिलाफ होगा और उसके बाद ग्रुप स्टेज में उनका सामना अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और यूएई से होगा।

टी-20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम इस प्रकार है:- एडन मारक्रम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क़्विंटन डी कॉक, टोनी डीजॉर्जी, डॉनोवन फरेरा, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एन्गिडी, एनरिख नॉर्ख़िए, कगिसो रबाडा और जेसन स्मिथ।

 

 

Next Post

भारत का बंगलादेश का सफ़ेद -बॉल दौरा सितंबर 2026 के लिए रीशेड्यूल

Fri Jan 2 , 2026
ढाका, 02 जनवरी (वार्ता) बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को घोषणा की कि वे अगस्त-सितंबर 2026 में तीन मैचों की वनडे सीरीज और उतने ही टी20 के लिए भारत की मेजबानी करेंगे। बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशन के इंचार्ज शहरयार नफीस ने क्रिकबज को बताया, “बांग्लादेश और भारत के बीच जो सीरीज […]

You May Like