रामनगर पहुंचने का रास्ता हुआ बंद, अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाने की मांग

मुलताई। नगर में रेल्वे पटरी पार ताप्ती वार्ड एवं अम्बेडकर वार्ड के रामनगर क्षेत्र में निवास करने वाले लोगो को अपने घर आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, रेल्वे ने जहां अपनी सीमा पर बाउंड्रीवाल बना ली है वहीं बोरदेही रोड से इस ओर आने वाले क्षेत्र में अतिक्रमण होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। शुक्रवार को क्षेत्र की करीब एक दर्जन महिलाओं ने पार्षद निर्मला बेले एवं शिल्पा शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर पालिका पहुंचकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) वीरेंद्र तिवारी को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि उनके मकान मुलताई रेलवे स्टेशन के सामने स्थित हैं। हाल ही में रेलवे द्वारा बाउंड्रीवाल का निर्माण किए जाने के बाद उनके मकानों तक आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। इससे रोजाना आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। ज्ञापन में बताया रामनगर से बोरदेही रोड की ओर पहले से ही अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित रहता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। रेल विभाग द्वारा अपनी सीमा में बाउंड्रीवाल बनाने के बाद आवागमन की समस्या और गंभीर हो गईं है। ज्ञापन में वार्डवासियों ने नगर पालिका अधिकारी से मौके का निरीक्षण कर रेलविभाग से समन्वय स्थापित कर रास्ता उपलब्ध कराने तथा अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

 

Next Post

फसल बर्बादी पर फूटा गुस्सा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में खराब सोयाबीन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

Sat Aug 22 , 2026
सीहोर। अतिवृष्टि और कीट प्रकोप से सोयाबीन की फसल बर्बाद होने से परेशान सिराड़ी, रासलाखेड़ी, चंदेरी सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों किसान शुक्रवार को खराब सोयाबीन के पौधे हाथों में लेकर ट्रैक्टर-ट्रालियों से सीहोर पहुंचे और कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की और तत्काल फसल सर्वे कराने, उचित मुआवजा […]

You May Like