महाकाल के दर्शन करने आया युवक शिप्रा नदी में डूबा

उज्जैन। दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने आया युवक शिप्रा नदी पर नहान करने पहुंचा था गहराई का अंदेशा नहीं होने पर वह डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया तेरक दल के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की और कुछ देर बाद बाहर निकाला युवक की मौत हो चुकी थी। युवक राजस्थान का रहने वाला था।

राजस्थान के पाली का रहने वाला सचिन पिता मंगू सिंह राजपुरोहित (25) चार सालों से इंदौर में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। वह मंगलवार सुबह कंपनी में साथ काम करने वाले आशीष खंडेलवाल, वैभव वर्मा और समीर सिद्धार्थ के साथ दर्शन करने के लिए आया था। दोपहर 12 बजे के लगभग चारों शिप्रा नदी स्थित सिद्ध आश्रम घाट पर नहाने के लिए पहुंचे थे। तीन दोस्त नहा कर बाहर आ चुके थे सचिन नहाने के लिए नदी में उतरा था। लेकिन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा दोस्तों को भी तैरना नहीं आता था। उन्होंने शोर मचाया लेकिन सचिन पानी में समा चुका था। तैराक दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया गया। करीब आधे घंटे बाद सचिन को बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर परिजनों को सूचना दी गई थी शाम को परिजन उज्जैन पहुंचे जिनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। अंतिम संस्कार के लिए उसकी बॉडी राजस्थान ले जाई गई है। बता दें कि शिप्रा के घाटों पर अधिकांश जगह संकेतक लगाए गए है जिसमें साफ लिखा गया है कि अगर तैरना नहीं आता है तो गहरे पानी में ना जाएं लेकिन फिर लिखे संदेश की अनदेखी कर लोग नहाने गहरे पानी में चले जाते हैं।

Next Post

फसल सुरक्षा एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

Wed Oct 28 , 2026
शाजापुर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को रंथभंवर में कृष्णमृग एवं नीलगाय रेस्क्यू अभियान के द्वितीय चरण का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान कल्याण, फसल सुरक्षा तथा प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत […]

You May Like