केंद्र का राजकोषीय घाटा दिसंबर तक बजट अनुमान के 55 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (वार्ता) केंद्र सरकार का रोजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में दिसंबर 2025 तक बजट अनुमान के 55 प्रतिशत पर रहा। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि अप्रैल-दिसंबर 2025 की अवधि में केंद्र सरकार की कुल राजस्व प्राप्ति 25,25,156 करोड़ रुपये रही, जो बजट अनुमान का 72.2 प्रतिशत है। इस दौरान कुल व्यय 33,80,998 करोड़ रुपये रहा जो बजट अनुमान का 66.7 प्रतिशत है। इस प्रकार, राजकोषीय घाटा 8,55,842 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। यह बजट अनुमान का 54.55 प्रतिशत है। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में 15,68,936 करोड़ रुपये के राजकोषीय घाटे का अनुमान व्यक्त किया था।

कुल प्राप्तियों में 19,39,254 करोड़ रुपये का कर राजस्व, 5,39,855 करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्व और 46,047 करोड़ रुपये की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि के दौरान केंद्र द्वारा राज्य सरकारों को करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में 10,38,164 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इस अवधि की तुलना में 1,37,014 करोड़ रुपये अधिक है। कुल व्यय में 25,93,063 करोड़ रुपये राजस्व मद पर और 7,87,935 करोड़ रुपये पूंजी मद पर खर्च किये गये हैं। कुल राजस्व व्यय में 9,11,059 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के मद में और 3,17,490 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडियों के मद में खर्च हुए।

Next Post

एआई अनुसंधान पर फोकस के लिए आईएआईआरओ की स्थापना

Fri Jan 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 जनवरी (वार्ता) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को भारतीय एआई अनुसंधान संगठन (आईएआईआरओ) का शुभारंभ किया गया। यह संगठन देश की मूल चुनौतियों और प्राथमिकताओं के अनुरूप बुनियादी तथा एप्लाइड एआई अनुसंधान के लिए समर्पित है। रणनीति-निर्माण से संप्रभुता […]

You May Like