जबलपुर: जिले में मत्स्य पालन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत जलीय कृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मत्स्य कृषकों ने एनएफडीबी हैदराबाद द्वारा ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से बीमा प्रक्रिया और योजना की जानकारी प्राप्त की। इच्छुक मत्स्य पालक राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण कर अपनी मत्स्य संपदा का बीमा कर सकते हैं।
योजना के तहत सरकार बीमा प्रीमियम का 40 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि के रूप में देती है। प्रति हेक्टेयर जल क्षेत्र के लिए 25 हजार रुपये और अधिकतम 4 हेक्टेयर तक प्रति किसान 1 लाख रुपये तक प्रोत्साहन राशि उपलब्ध है। कार्यक्रम में मछली पालन विभाग के कर्मचारी और मत्स्य कृषक पवन बर्मन, प्रीतम सिंघरहा, नीरज शर्मा, राजकुमार सिंघरहा, प्रमोद बर्मन, भूरा बर्मन, वकील बर्मन, अजय बर्मन, फूलचंद बर्मन, सुरेश सिंह, संतोष बर्मन, भाविनी झा आदि उपस्थित रहे।
