भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

कोलकाता, 01 मार्च (वार्ता) भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप के ‘करो या मरो’ के सुपर आठ मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा कि विकेट अच्छी है और बाद में ओस की संभावना को देखते हुए उन्होंने चेज करने का फ़ैसला किया है। सूर्यकुमार ने कहा कि टीम में माहौल अच्छा है और पिछले मुक़ाबले में उनकी टीम ने सभी बॉक्स टिक किए थे। भारत के एकादश में कोई बदलाव नहीं है।

वेस्ट इंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाज़ी करते। होप ने कहा कि उनके दल में ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत में काफ़ी क्रिकेट खेल चुके हैं और वह उनके अनुभवों का लाभ उठाना चाहेंगे। वेस्टइंडीज़ में एक बदलाव है, अक़ील हुसैन की वापसी हुई है और ब्रैंडन किंग एकादश से बाहर हैं।

टीमें

वेस्टइंडीज़: 1 शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), 2 रॉस्टन चेज़, 3 शिमरॉन हेटमायर, 4 रॉवमन पॉवेल, 5 शेरफ़ेन रदरफ़ोर्ड, 6 रोमारियो शेफ़र्ड, 7 जेसन होल्डर, 8 अकील हुसैन, 9 मैथ्यू फ़ोर्ड, 10 गुडाकेश मोती, 11 शमार जोसेफ़

भारत : 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3 इशान किशन, 4 तिलक वर्मा, 5 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 6 हार्दिक पंड्या, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 वरुण चक्रवर्ती

Next Post

दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराया

Sun Mar 1 , 2026
नयी दिल्ली 01 मार्च (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद डेवाल्ड ब्रेविस (42) और जॉर्ज लिंडे (नाबाद 30 रन / एक विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए रविवार को टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में जिम्बाब्वे को […]

You May Like