घोड़ी को पीटने और जबरन नचाने के वायरल वीडियो पर केस, चार आरोपियों पर कार्रवाई

इंदौर: नृसिंह बाजार चौराहे के पास घोड़ी को डंडे से पीटने और सड़क पर जबरन नचाने के वायरल वीडियो मामले में पंढरीनाथ पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है. पशु कल्याण संस्था की शिकायत पर शनिवार रात पशु क्रूरता और लापरवाही से जीवन को खतरे में डालने के आरोप में दो अलग अलग प्रकरण दर्ज किए हैं.
पशु कल्याण संस्था के अध्यक्ष प्रियांशु जैन की शिकायत पर पहले वीडियो में घोड़ी को डंडे से पीटने के मामले में इकबाल कॉलोनी निवासी शब्बीर और शूटर के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा तथा बीएनएस की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है.

वहीं दूसरे वायरल वीडियो में घोड़ी को सड़क पर जबरन नचाने के मामले में मदीना नगर निवासी वसीम खान और बड़वाली चौकी निवासी रियाज के खिलाफ भी इसी अधिनियम और बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया है. घटना गुरुवार 25 जून की रात करीब 11 बजे की है. वायरल हुए एक वीडियो में घोड़ी को डंडे से पीटते हुए, जबकि दूसरे वीडियो में उसे सड़क पर जबरन नचाते हुए देखा था. वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने विरोध जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी. मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Next Post

कटनी में चाकूबाजी से सनसनी: युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sun Jun 28 , 2026
कटनी: शहर के रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलनगर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद […]

You May Like