होटल के कमरे में चल रहा था जुए का फड़, 7 जुआरी गिरफ्तार

दतिया: सिविल लाइन थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए सात लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 हजार 700 रुपये नकद, ताश की एक गड्डी, एक स्कॉर्पियो कार, एक महिंद्रा थार और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। जानकारी में बताया गया कि दतिया के परशुराम रोड स्थित संगम होटल के कमरा नंबर 105 में जुआ खेला जा रहा था।

सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने होटल में छापामार कार्रवाई की, जहां सात लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते हुए मिले। पुलिस ने मौके से रामसेवक दांगी निवासी खाती बाबा कॉलोनी, सोनू यादव निवासी दिनारा रोड, अंकुश यादव निवासी बढ़निया, अंकुश यादव निवासी राजघाट कॉलोनी, अजय कुशवाहा निवासी देहात थाना के पीछे, योगेश श्रीवास्तव निवासी रामनगर कॉलोनी और शिवम शर्मा निवासी ग्राम बहादुरपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने जुआ खेलते पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। मौके से नकदी, ताश की गड्डी और तीन वाहन जब्त किए गए हैं।

Next Post

घर आएगा बिजली बिल एजेंट, मोबाइल से दिखाएगा क्यूआर कोड और हो जाएगा भुगतान

Mon Sep 28 , 2026
इंदौर: बिजली बिल भरने के लिए अब न खुले पैसे तलाशने की जरूरत होगी और न ही जेब में कैश रखने की. घर-घर बिजली बिल लेने पहुंचने वाला एजेंट अब मोबाइल पर क्यूआर कोड दिखाएगा. उपभोक्ता क्यूआर कोड स्कैन करेगा और कुछ ही क्षण में बिल की राशि सीधे बिजली […]

You May Like