आकाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में भागीरथपुरा में हुई महाआरती, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु 

इंदौर। श्री गणेश मित्र मंडल MR-04 भागीरथपुरा द्वारा आयोजित भव्य गणेशोत्सव के अंतर्गत रविवार को महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि आकाश विजयवर्गीय सहित अन्य अतिथिगण एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान श्री गणेश की महाआरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

महाआरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल रहा और गणपति बप्पा के जयकारों से परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

मंडल के सदस्यों ने बताया कि श्री गणेश मित्र मंडल द्वारा लगातार 20 वर्षों से गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को एकजुट करने और आपसी सद्भाव बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।

आयोजन को सफल बनाने में मंडल के शुभम यादव, रोहित पाल, अंकित बौरासी, तन्मय शर्मा, निखिल गिरी, मुकेश यादव, हनी बौरासी, शैलेश यादव एवं रिंकू सहित समस्त सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

यशबर्धन चौहान के शतक से भारत अंडर 19 ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

Mon Sep 21 , 2026
राजकोट, 21 सितम्बर (वार्ता) यशबर्धन चौहान (122) के जबरदस्त शतक से भारत अंडर 19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 को सोमवार को दूसरे गैर आधिकारिक वनडे में 103 रन से हरा कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। भारत अंडर 19 ने 50 ओवर में सात विकेट […]

You May Like