165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार

जावरा। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रिंगनोद पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 17.30 लाख का मशरूका जप्त किया है।

पुलिस कप्तान अमित कुमार द्वारा जिले में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर होटल गंगासागर के सामने, महू-नीमच हाईवे रोड पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 165 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख 50 हजार बताई जा सही है। मोटरसाइकिल और मोपेड सहित करीब 17.30 लाख का मशरूका जप्त किया है। पुलिस द्वारा मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जप्त की गईं। कार्रवाई में उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रआर राहुल उपाध्याय, आर जितेन्द्र व्यास, मुकेश गेहलोत, शोभाराम शर्मा, कृष्णपालसिंह, नरेन्द्रसिंह जगावत की सराहनीय भूमिका रही।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

कारूलाल पिता नन्दा गणावा, (25), निवासी डोरानाखेड़ा, तहसील अरनोद, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान), फरीद पिता नियाज मोहम्मद हुसैन, (35), निवासी मालीपुरा बड़ावदा थाना जिला रतलाम को गिरफ्तार किया।

Next Post

होटलो में दबिश देकर खाद्य विभाग ने जप्त किये 14 सिलेंडर

Sun Mar 15 , 2026
रीवा।एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर की मारामारी जिले में चल रही है. उपभोक्ता सिलेंडर पाने के लिये भटक रहे है. वही होटल-रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडर का उपयोग व्यवसायिक कार्य में किया जा रहा है. लगातार मिल रही शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने दबिश दी. जहा अलग-अलग प्रतिष्ठानो से […]

You May Like