होटलो में दबिश देकर खाद्य विभाग ने जप्त किये 14 सिलेंडर

रीवा।एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर की मारामारी जिले में चल रही है. उपभोक्ता सिलेंडर पाने के लिये भटक रहे है. वही होटल-रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडर का उपयोग व्यवसायिक कार्य में किया जा रहा है. लगातार मिल रही शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने दबिश दी.

जहा अलग-अलग प्रतिष्ठानो से 14 घरेलू सिलेंडर जप्त कर प्रकरण बनाया गया. उल्लेखनीय है कि व्यवसायिक सिलेंडर बंद होने के बाद होटल-रेस्टोरेंटो में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है. ब्लैक में सिलेंडर लेकर व्यवसायिक कार्य में उपयोग किया जा रहा है जमकर सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है. अभी तक किसी तरह की कार्यवाही खाद्य विभाग ने नही की थी. लेकिन लगातार सिलेंडर की मारामारी और चल रही कालाबाजारी के चलते बढ़ती शिकायतो को देखते हुए कार्यवाही की गई. रविवार को खाद्य विभाग के अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण दौरान बीड़ा सेमरिया रोड के प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक कार्य में दुरुपयोग पाए जाने से जायका जंक्शन रेस्टोरेंट से 03, सिंह रॉयल रेस्टोरेंट से 06 एवं रवींद्र होटल से 05 कुल 14 घरेलू सिलेंडर जब्त किया गया. उक्त प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया.

Next Post

दक्षिण के द्वार नेपानगर को बनायेंगे प्रदेश के विकास का प्रमुख द्वार : सीएम डॉ. यादव

Sun Mar 15 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नेपानगर अद्भुत नगरी है। यह कृषि और उद्योग का बेजोड़ संगम है। बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का जीवंत उदाहरण है। हम बुरहानपुर के एग्री एक्सपोर्ट और प्रोसेसिंग का हब बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। प्रदेश के जनजातीय वर्ग […]

You May Like