डबल मर्डर: चाकुओं से गोद कर दो युवकों की हत्या

जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर नई बस्ती में बदमाशों ने दो युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवकों की मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और थाने की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, कार्तिक चौधरी और उसके साथी करन पासी की मौत हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।

Next Post

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026/27 के लिए राजस्थान टीम घोषित, अनुभवी तेज गेंदबाज दीपक चाहर बने कप्तान और मानव सुथार उप-कप्तान

Mon Nov 9 , 2026
जयपुर, आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026/27 के लिए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) ने 15 सदस्यीय मजबूत टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम के अनुभवी स्विंग गेंदबाज दीपक चाहर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे युवा बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार […]

You May Like