हाई-वोल्टेज मैच, हाई-अलर्ट सुरक्षा! भारत-पाकिस्तान मैच के लिए श्रीलंका ने तैयार किया अभेद्य किला

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का हाई प्रोफाइल मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अहम मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले की वजह से श्रीलंका प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा कदम उठाया है। अधिकारियों ने एएफपी को बताया कि टूर्नामेंट में सभी टीमों की सुरक्षा के लिए एलीट आर्म्ड यूनिट्स तैनात की जाएंगी। खास तौर पर भारत-पाक मुकाबलों पर अतिरिक्त फोकस रहेगा।

श्रीलंका बना को-होस्ट

श्रीलंका इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ को-होस्ट है। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा, जिसमें सभी टीमों को कम से कम एक बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलना है। भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप ए में 15 फरवरी को कोलंबो में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को लेकर श्रीलंका ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया है।

इंडो-पाक मैच पर विशेष निगरानी

श्रीलंका के खेल मंत्री सुनील कुमारा गामागे ने बताया कि भारत-पाकिस्तान मैच पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि एलीट कमांडो यूनिट्स, जो आमतौर पर राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा करती हैं, टीमों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी।

आर्म्ड गार्ड्स तैनात

एक अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से लेकर वापसी तक आर्म्ड गार्ड्स की सुरक्षा मिलेगी। पाकिस्तान ने राजनीतिक कारणों से भारत में मैच खेलने से इनकार किया था, जिसके बाद आईसीसी ने मुकाबलों को न्यूट्रल वेन्यू श्रीलंका में शिफ्ट कर दिया।

 

Next Post

इंस्टाग्राम से गायब हुआ विराट कोहली का अकाउंट, 27.4 करोड़ फैंस की बढ़ीं धड़कनें

Fri Jan 30 , 2026
दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया है, जिससे उनके 27.4 करोड़ फॉलोअर्स उलझन में हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो जाने से करोड़ों फैंस हैरान हैं। भारत–न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ के बाद कोहली का […]

You May Like

मनोरंजन