
ओंकारेश्वर। मांधाता थाना पुलिस ने कस्बे में धारदार छुरा लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
एसपी अगम जैन, एडिशनल एसपी गजेन्द्र सिंह कंवर और एसडीओपी मनोहर गवली के निर्देश पर थाना प्रभारी अनोख सिंदया टीम के साथ भ्रमण पर थे। इसी दौरान ओंकारेश्वर के कैलाश खो वार्ड में राज पिता संजय चौहान हाथ में छुरा लेकर गुंडागर्दी करता मिला। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और छुरा जप्त किया गया।
थाने में अपराध क्रमांक 319/26 धारा 25(2) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी राज पिता संजय वर्मा, 23 वर्ष, निवासी कैलाशखो, ओंकारेश्वर को माननीय न्यायालय मांधाता में पेश किया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंदया, एसआई चेतना चौहान, प्रधान आरक्षक कृपाराम परिहार, भगवान धनगर, आरक्षक अमित कुशवाहा और सुरेश खरते की सराहनीय भूमिका रही।
