कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन कर बच्चों को किया जागरुक

ग्वालियर: कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टिट्यूट, ग्वालियर द्वारा शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय, गैंडे वाली सड़क, ग्वालियर में कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. सीमा शिवहरे ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को हेड एंड नेक कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर तथा सर्वाइकल कैंसर के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने एचपीवी वैक्सीन के महत्व, धूम्रपान एवं मद्यपान जैसी हानिकारक आदतों से बचाव, तथा कैंसर की प्रारंभिक पहचान और रोकथाम के उपायों पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में डॉ. मीरा श्रीवास्तव ने बतौर कैंसर सर्वाइवर अपनी प्रेरणादायक जीवन यात्रा साझा की, जिससे उपस्थित सभी में जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। सत्र में विद्यालय की प्राचार्या एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के 60 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया तथा विषय से संबंधित अनेक प्रश्न पूछकर अपनी जानकारी को बढ़ाया। कई विद्यार्थियों ने भविष्य में एचपीवी वैक्सीन लगवाने की इच्छा भी व्यक्त की।

Next Post

जिले की सभी तहसीलों में बेमौसम बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वेक्षण

Fri Oct 31 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर जिले में बेमौसम बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वेक्षण तेजी से जारी है। भितरवार, चीनौर, डबरा, घाटीगाँव व मुरार सहित जिले की सभी तहसीलों के गाँवों में अलग-अलग दल फसल सर्वेक्षण के काम में जुटे हैं। संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं तहसीलदारों की देखरेख में यह कार्य किया […]

You May Like

Play sound