जिले की सभी तहसीलों में बेमौसम बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वेक्षण

ग्वालियर: ग्वालियर जिले में बेमौसम बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वेक्षण तेजी से जारी है। भितरवार, चीनौर, डबरा, घाटीगाँव व मुरार सहित जिले की सभी तहसीलों के गाँवों में अलग-अलग दल फसल सर्वेक्षण के काम में जुटे हैं। संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं तहसीलदारों की देखरेख में यह कार्य किया जा रहा है। सर्वे दलों ने विभिन्न गाँवों के खेतों में पहुँचकर किसानों की मौजूदगी में फसल सर्वे का काम किया।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सर्वे दलों को निर्देश दिए हैं कि पारदर्शिता बरतते हुए किसानों की संतुष्टि के साथ फसल सर्वे के काम को अंतिम रूप दें। उन्होंने सर्वे कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी एसडीएम व तहसीलदारों को हर गाँव की सर्वे रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजने की हिदायत दी है। सर्वे रिपोर्ट राज्य शासन को भेजी जायेगी। राज्य शासन द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के अनुसार प्रभावित किसानों के खातों में नुकसान के आधार पर राहत राशि अंतरित की जायेगी।

Next Post

शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्राओं को दिखाता था अश्लील वीडियो, गिरफ्तार

Fri Oct 31 , 2025
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। देहात थाना क्षेत्र के एक शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक द्वारा छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और आपत्तिजनक हरकत करने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक रामेंद्र सिंह कुशवाह […]

You May Like

Play sound