अब और भी आसान होगा ऋण मिलना: निगमायुक्त

जबलपुर: पी.एम. स्वनिधि योजना योजना के तहत शहर के छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने नगर निगम के अधिकारियों, एल.डी.एम., सिटी मिशन मैनेजर, सामुदायिक संगठकों और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा में पूरा करना और पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुँचाना रहा।

समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त ने आत्मीय भाव से सभी बैंकर्स को अनुरोध के साथ कहा कि पी.एम. स्वनिधि योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करना केवल लाभ देना नहीं बल्कि यह परोपकार का काम भी है।इस दौरान निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रथम किश्त अब 10, 000 के स्थान पर 15, 000 रुपये तक का ऋण मिलेगा। द्वितीय किश्त समय पर भुगतान करने वालों को 25,000 रुपये का ऋण दिया जाएगा।

तृतीय किश्त इसके बाद 50, 000 रुपये तक की बड़ी आर्थिक सहायता का प्रावधान है।डिजिटल लेनदेन करने वाले विक्रेताओं को सालाना 1,200 रुपये तक का कैशबैक और समय पर पुनर्भुगतान करने पर 7 प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी भी दी जाएगी। निगमायुक्त ने बैठक में जोर देकर कहा कि ‘हमारा लक्ष्य केवल ऋण वितरण नहीं, बल्कि हर छोटे वेंडर को आत्मनिर्भर बनाना है। बैंकर्स और निगम की टीम एक साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे। बैठक में अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, उपायुक्त अंकिता जैन, एल.डी.एम. जबलपुर दिवाकर ठाकुर के अलावा सभी बैंकों के प्रतिनिधि, सिटी मिशन मैनेजर और सामुदायिक संगठक आदि उपस्थित रहे।

Next Post

मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को छह-छह माह की सजा

Thu Jan 15 , 2026
जबलपुर: न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राहुल छत्री की अदालत ने मारपीट करने वाले आरोपी अक्कू उर्फ आकाश, राजकुमार वंशकार व संजू को दोषी करार दिया है। अदालत ने तीनों आरोपियों को छह-छह माह के सश्रम कारावास व पांच-पांच सौ रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अदालत के समक्ष एडीपीओ […]

You May Like