पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी आनंद कलादगी, जनसुनवाई में चार अनुभाग बनाकर सुनीं शिकायतें

दमोह: नवागत पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी पहली जनसुनवाई शुरू कर रहे हैं. एसपी ने आवेदनों पर बारीकी से सुनवाई करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए.जनसुनवाई के लिए कार्यालय में चार अनुभाग बनाए गए हैं. दमोह, हटा, पथरिया व तेंदूखेड़ा अनुभाग की अलग-अलग बेंच लगाई गई. एसपी कार्यालय पहुंचते ही जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्याएं सुनने लगे.

तेंदूखेड़ा से आई आवेदिका रुकमणी तिवारी ने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई.इस पर एसपी श्री कलादगी ने तत्काल थाना प्रभारी को फोन कर चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिए.वहीं आवेदक मलखान रैकवार ने गुहार लगाते हुए बताया कि दमोह देहात थाना के अपराध क्रमांक 126/26 में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है. एसपी ने मामले में तत्काल निराकरण के निर्देश दिए.

इसी तरह अन्य आवेदनों पर भी एसपी ने गंभीरता से सुनवाई कर रहे हैं.प्रथम जनसुनवाई से यह संदेश गया है कि जिले में अब शिकायतों पर तत्काल सुनवाई होगी और त्वरित निराकरण किया जाएगा.जनसुनवाई में एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, डीएसपी देवी सिंह, महिला थाना प्रभारी फेमिदा खान, देहात अमित गौतम, शिकायत शाखा प्रभारी अंजलि अग्निहोत्री, साइबर सेल प्रभारी रोहित द्विवेदी, सूबेदार अभिनव साहू सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद है‌.

Next Post

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026: निगमायुक्त सिंघल ने किया शहर का दौरा, 3R सेंटर और एमआरएफ प्लांट का निरीक्षण

Tue May 12 , 2026
इंदौर: ननि आयुक्त क्षितिज सिंघल ने स्वच्छता सर्वेक्षण गाइडलाइन अनुसार किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया. आयुक्त द्वारा शहर में संचालित सीटीपीटी, 3 आर सेंटर, एमआरएफ प्लांट, बीडब्ल्यूजी यूनिट अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता अभियान के गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए. आयुक्त क्षितिज सिंघल […]

You May Like