विकास कार्यो को गति देने एनटीपीसी करे सहयोग: शाह

सिंगरौली। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और नागरिकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान को लेकर विधायक रामनिवास शाह ने एनटीपीसी विंध्यनगर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र की प्राथमिक जरूरतों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक ने एनटीपीसी के ईडी व्ही किशोर कुमार होता, एजीएम मृणालिनी एवं सीएसआर विभाग से प्रणव वर्मा के साथ क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर संवाद किया। इस दौरान स्थानीय विकास, नागरिक सुविधाओं तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं से जुड़े विषय अधिकारियों के समक्ष रखे गए। चर्चा के दौरान समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल और सहयोग को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। विधायक ने क्षेत्र के विकास में एनटीपीसी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Next Post

सिंगरौली की जनता पी रही पारा-लेड युक्त धीमा जहर: राजेश 

Wed Sep 2 , 2026
सिंगरौली। आप के प्रदेश सचिव राजेश सोनी ने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भोपाल की हालिया वैज्ञानिक रिपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन, प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर करारा हमला बोला है। राजेश सोनी ने कहा कि एम्स की स्टडी ने साबित कर दिया है कि सिंगरौली की जनता […]

You May Like