दमोह:हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर चौकी के समीप हिनौती गांव में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ हुई अभद्रता की घटना से पुलिस महकमा निराश है। हां अगर कोई पुलिस द्वारा लापरवाही या मारपीट की गई थी तो निश्चित रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत आपने करा ही दिया था, कार्रवाई की मांग करना थी जांच पड़ताल होने के उपरांत कार्रवाई की जाती। यदि इस तरह की घटनाएं पुलिस के साथ होने लगीं, तो पुलिस कैसे काम करेगी?
आम जन कैसे सुरक्षित रहेंगे और अपराधियों पर कार्रवाई कैसे होगी? इस पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है।निश्चित तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायकों और क्षेत्रीय वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में सामने आकर निष्पक्ष जांच कर विधिवत कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।यदि इस तरह की घटनाएं आगे भी होती रहीं, तो पुलिस को अभद्रता झेलना पड़ेगा और पुलिसिंग का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा।
